13 साल की मासूम के साथ हुआ अनाचार

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : कोरबा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के राताखार इलाके की लगभग 13 वर्षीय मासूम के साथ 30 वर्षीय युवक द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। बच्ची के घर लौटते वक्त रास्ते में बच्ची को अपने साथ बाइक पर बिठाकर घर छोड़ने का झांसा देकर ले गया और ग्राम बुंदेली के जंगल में कल रात घटना को अंजाम दिया गया फिर बच्ची को राताखार में रात को छोड़कर भाग निकला। रात में ही घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोतीलाल पटेल की अगुवाई में पुलिस ने आरोपी युवक को दबोचने की कार्रवाई शुरू की। आरोपी कृष्णा फरार हो गया था जिसके बारे में पता चला कि वह भैसमा में छिपा है तो उसे बाजार के आसपास से भागते वक्त दौड़ाकर गिरफ्तार किया गया। मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -