12वीं की छात्रा का अपहरण कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 12वीं की एक छात्रा का अपहरण कर रायपुर में दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक घनश्याम केवट को रायपुर से गिरफ्तार किया है और पीड़िता को भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी वाहन चालक स्कूल में सामान छोड़ने आता था, जहां उसकी जान-पहचान पीड़िता से हुई। इसके बाद उसने पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया और रायपुर ले जाकर दुष्कर्म किया।

मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी और नाबालिक दोनों को बरामद कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -