हाथी के हमले से मृत महिला को दी गई तात्कालिक सहायता राशि ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक

Must Read

 

कोरबा (आधार स्तंभ) : कोरबा वनमंडल के कुदमुरा परिक्षेत्र के गिरारी ग्राम के समीप आज 58 वर्षीय महिला यादो बाई कँवर पति बिरीक्ष राम कँवर की हाथी द्वारा हमले से मृत्यु हो गयी है। रात्रि 2:30 बजे लोनर धरमजयगढ़ वनमंडल से मांड नदी को पार कर कुदमुरा में प्रवेश किया जिससे घटना घटित हुई। यह घटना आज सुबह 7:30 बजे घटित हुई जब यादो बाई और बिरीक्ष राम पति पत्नी धान बीज खरीदी के लिए अपने गांव बासीन से गिरारी पैदल जा रहे थे। रास्ते मे पति ने लोनर हाथी को देखकर पुलिया के नीचे आकर छुपा और अपनी पत्नी को पुलिया की तरफ आने के लिए कहा पर यादो बाई घबराहट में जंगल की ओर भागने लगी परंतु अपनी जान नही बचा पाई। घटना स्थल पर वन अमला, पुलिस दल और एम्बुलेंस मौजूद रहे पुलिस दल द्वारा शव परीक्षण किया जिसके उपरांत एम्बुलेंस में मृतक का पोस्टमार्टम हेतु करतला लाया गया, पोस्टमार्टम पश्चात शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके परिवार को सौंपा गया। शासन के प्रावधान अंतर्गत मृतक के परिवार को सहायता राशि के रूप में 600000/- से दिया जाएगा। जिसके अंतर्गत कुदमुरा रेंजर द्वारा तात्कालिक सहायता राशि 25000 रुपए मृतक महिला के पति बिरीक्ष राम और परिवार को प्रदान किया गया।

लोनर हाथी घटना उपरांत धरमजयगढ़ वनमंडल की ओर मांड नदी के निकट चला गया है । आस पास सभी ग्रामीणों को सूचित किया गया । वर्तमान में कोरबा वनमंडल में हाथियों का एक दल जिसमे 7 हाथी है जो लबेद गांव में विचरण कर रहा है ।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -