हाथी के हमले से एक और मौत, वन विभाग हाथियों के हमले को रोकने में नाकाम, सप्ताह भर में हो चुकी है चार मौतें

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : जिले में हाथियों के हमले से मौत का सिलसिला जारी है। वन विभाग के तमाम प्रयासों के बाद हाथी के हमले और उससे होने वाले जान माल को रोकने में वन अमला नाकाम नजर आ रहा है, सरकार द्वारा वन्य जीवों के लोगों पर हमले रोकने करोड़ों खर्च करने के बावजूद वन विभाग हाथी और भालू के हमले से लोगों को नहीं बचा पा रहा, जिससे लोग जंगली जानवर भालू हाथी के हमले से गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं या काल की गाल में समा रहे हैं, शुक्रवार को कोरबी चोटिया सर्किल के ग्राम नवापारा में देर शाम गांव के एक बुजुर्ग अधेड़ को हाथी ने कुचल कर मौत के घाट उतार दिया है।

आपको यह बता दें कि एक सप्ताह के भीतर हाथी के हमले से 4 लोगों की मौत हो चुकी है, हाथी के आतंक से पुरा क्षेत्र दहल उठा है, मौके पर तत्काल डीएफओ कुमार निशांत, रेंजर अभिषेक दुबे, सर्किल प्रभारी सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी एमके साहू, एवं पुरा वन विभाग का दल मौके पर पहुंचे हाथियों का लोकेशन ट्रेस करते हुए हाथियों की निगरानी की जा रही है लोगों को सतर्क किया जा रहा और हाथियों को गांव से दूर जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे लोगों के जान माल को हाथी द्वारा और नुकसान ना पहुंच सके ।

Latest News

सर्राफा व्यवसायी सिल्वर सेंटर के संचालक की हत्या के आरोपियों को उम्रकैद की सजा

कोरबा(आधार स्तंभ) : कोरबा जिले में 5 जनवरी 2025 की रात शहरवासियों को दहला कर रख देने वाले घटनाक्रम...

More Articles Like This

- Advertisement -