हाथियों से 4 महीने में 4.75-करोड़ का नुकसान छत्तीसगढ़ में 247 हाथी, 100 बिलासपुर में कर रहे विचरण

Must Read

बिलासपुर (आधार स्तंभ) :   बिलासपुर वनमंडल में जंगली हाथियों के कारण पिछले चार महीनों में 4.75 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। छत्तीसगढ़ में कुल 247 हाथी हैं, जिनमें से लगभग 100 हाथी अकेले बिलासपुर वन वृत्त के अलग-अलग क्षेत्रों में विचरण कर रहे हैं।

बिलासपुर वन वृत्त के वन संरक्षक मनोज पांडेय के मुताबिक, हाथियों से हुए नुकसान के लिए प्रभावितों को मुआवजा दिया गया है। इसमें जनहानि के लिए 90 लाख रुपए, जन घायल के लिए 87,380 रुपए, पशुहानि के लिए 1 लाख 3 हजार 600 रुपए, फसल क्षति के लिए 3 करोड़ 54 लाख 16 हजार 625 रुपए और अन्य संपत्ति हानि के लिए 29 लाख 33 हजार 779 रुपए की राशि शामिल है। हाथियों के रहवास में अंधाधुंध उत्खनन और शहरीकरण के कारण बाधा उत्पन्न हुई है। इसी वजह से पड़ोसी राज्यों ओडिशा, झारखंड और मध्यप्रदेश से हाथियों के झुंड भोजन और पानी की तलाश में लगातार छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। राजनांदगांव से महाराष्ट्र के गढ़चिरोली से भी हाथी छत्तीसगढ़ आते हैं।

जानकारों के अनुसार, यहां का पारंपरिक महुआ, उससे बनी कच्ची शराब, धान के हरे-भरे खेत और चावल की खुशबू जंगली हाथियों को आकर्षित करती है। यह भी उनके मानव बस्तियों के करीब आने का एक प्रमुख कारण है। जंगली हाथियों से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में सरगुजा और बिलासपुर सर्किल आते हैं। इनमें कोरबा, कटघोरा, धरमजयगढ़ और सरगुजा के सभी वनमंडल प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन क्षेत्रों में हाथियों का विचरण और मानव-हाथी संघर्ष एक गंभीर समस्या बन गया है।

Latest News

जगदलपुर में नशे के कारोबार पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 96 हजार रुपये की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

जगदलपुर(आधार स्तम्भ) : बस्तर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल...

More Articles Like This

- Advertisement -