हाथियों के मामले में समस्याग्रस्त बने हुए ,2 दंतैल दिखे, बढ़ाई गई निगरानी…

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : हाथियों के मामले में समस्याग्रस्त बने हुए वन मंडल कोरबा के कुदमुरा वन परिक्षेत्र में 2 दंतैल की सक्रियता की जानकारी मिली है। इस आधार पर आसपास के इलाके में निगरानी बढ़ाई गई है और लोगों को सतर्क किया गया है। पता चला कि कुदमुरा रेंज के एक इलाके में इन हाथियों को देखा गया। दोनों दंतैल हैं।

वे सामान्य हाथियों के मुकाबले आक्रामक होते हैं और उनके हमले के परिणाम भी काफी खतरनाक होते हैं। इस बारे में खबर होने के साथ फॉरेस्ट हरकत में है।। बताया गया कि जिस क्षेत्र में जंगली जानवर को देखा गया है उसके आसपास के विभिन्न ग्रामों में संबंधित माध्यम से लोगों को सूचित किया गया है। उन्हें पूरी सतर्कता बरतने और जंगल से दूरी बनाने को कहा गया है।

करतला पुलिस को भी जंगली जानवरों की एक्टिविटी के बारे में खबर है और वह भी अपने सूचना तंत्र के जरिए ग्रामीणों को जागरूक करने में लगी हुई है। पुलिस ने माना कि जंगली जानवरों की हरकतों से जो घटनाएं होती हैं उसके कारण सभी प्रभावित क्षेत्रों में चुनौतियां बढ़ती हैं।

Latest News

छत्तीसगढ़ में स्कूल 1 जुलाई से खुलने का वायरल आदेश निकला फर्जी, 16 जून 2026 से ही शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

रायपुर(आधार स्तम्भ)  :  छत्तीसगढ़ में स्कूल खुलने की तारीख को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा...

More Articles Like This

- Advertisement -