खबर लगने पर अचानक नींद से जागे जनपद सी ई ओ। जारी किया कारण बताओ नोटिस, पर नहीं हुआ परिपालन। अब क्या कार्यवाही होगी दोनों सचिवों पर?

Must Read

करतला(आधार स्तंभ) : ग्राम पंचायत बरपाली का मामला। सचिव का प्रभार नहीं हो रहा हस्तांतरण। कारण बताओ नोटिस से भी नहीं पड़ा फर्क। अब क्या होगी आगे की कार्यवाही?

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा के द्वारा गत माह 17 जून को आदेश जारी कर करतला जनपद के ग्राम पंचायत बरपाली के सचिव लखन लाल जायसवाल को ग्राम पंचायत जुनवानी का प्रभार दिया गया था और साथ ही ग्राम पंचायत बरपाली का अतिरिक्त प्रभार संडैल के सचिव राजेन्द्र खांडे को सौंपा गया था। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होने का निर्देश दिया था। किंतु आदेश के लगभग 1 माह पूरे होने वाले हैं और अभी तक दोनों सचिवों के द्वारा जिला पंचायत के आदेश का परिपालन नहीं किया गया था।

Oplus_16777216

इस मामले को कई बार जनपद पंचायत करतला के सी ई ओ वैभव कौशिक के संज्ञान में लाया गया किंतु उनके द्वारा अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई थी। जिससे ऐसा प्रतीत होता था कि सी ई ओ महोदय ऊपर से किसी के दबाव की वजह से इस मामले में शिथिल हो गए हैं।

कल इस मामले का खबर प्रकाशित होने के बाद जनपद सी ई ओ अचानक अपनी नींद से जागे और आनन फानन में दोनों सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए आज 11 जुलाई के अपरान्ह तक प्रभार हस्तांतरण करने आदेश जारी किया। किंतु सी ई ओ महोदय के आदेश का परिपालन आज भी दोनों सचिवों द्वारा नहीं किया गया है अब देखना यह है कि जनपद सी ई ओ महोदय क्या अनुशासनात्मक कार्यवाही कर पाते हैं? या ऊपर से दबाव आने पर फिर शांत बैठ जाएंगे।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -