हमलावरों का जुलूस निकाला,पुलिस ने दिया सख्त संदेश

Must Read

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा शहर के सीतामणी चौक में सरेआम युवक से पुरानी रंजिश पर बेरहमी से मारपीट कर अधमरा करने व दहशत फैलाने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।

20 मई की रात करीब 10:45 बजे अंजाम दिए गए घटना के संज्ञान में आने उपरांत जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के सख्त मार्गदर्शन में 26 मई को तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रयास सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में जुर्म दर्ज किया गया। इसके पश्चात तीन आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की इलाके में व्याप्त दहशत को कमजोर करने के लिए पुलिस ने इन तीनों अपराधियों का घटना स्थल से लेकर कोतवाली तक जुलूस निकाला।

पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में यह संदेश देना था कि गुंडागर्दी और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। जुलूस के दौरान बदमाशों से पुलिस ने नारे लगवाए— “गुंडागर्दी नहीं करेंगे, गुंडागर्दी करना पाप है।” इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपने घरों और दुकानों के बाहर निकलकर यह नजारा देखते रहे। पुलिस का मानना है कि इस तरह की कार्रवाई से आम लोगों के मन में बैठे बदमाशों के डर को खत्म करने में मदद मिलेगी। जुलूस के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

👉🏻 यह है मामला

बता दें कि कोतवाली थाना अंतर्गत रमेश गली सीतामणी निवासी रोशन शर्मा 20 मई को रात करीब 10:45 बजे सीतामणी चौक से सामान लेने गया था। सीतामणी चौक में डिक्सेना दुकान से सामान लेकर निकला था कि उसी समय सीतामणी के नागेश मद्रासी, रिंकू यादव, आलोक यादव एवं अन्य लोग आये और पुरानी रंजिश को लेकर रोशन शर्मा को गालियां व जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ-मुक्का, ईटा एवं पंचिंग से मारपीट किये। मारपीट से सिर, चेहरा, सीने व पूरे बदन में चोट लगा है। घटना के बाद रोशन शर्मा को थाना कोतवाली से जिला अस्पताल ईलाज हेतु ले गये थे जहां प्राथमिक उपचार बाद रायपुर रिफर किया गया। पीड़ित के भाई रजनीश शर्मा की रिपोर्ट पर नागेश मद्रासी, रिंकू यादव , आलोक यादव एवं अन्य लोग के विरुद्ध धारा 115(2)-, 296, 3(5)-, 351(3)-BNS के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

 

Latest News

खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा,तीन हाइवा वाहन जब्त…

रायपुर(आधार स्तम्भ) : बलरामपुर जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है।...

More Articles Like This

- Advertisement -