स्कूली छात्र की हत्या: साथी ने चाकू मारकर उतारा मौत के घाट…

Must Read

रायपुर(आधार स्तम्भ)  :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तिल्दा थाना क्षेत्र से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां स्कूली छात्रों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक छात्र ने दूसरे की चाकू मारकर हत्या कर दी है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सासाहोली गांव के स्कूल में दोनों छात्रों के बीच किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मृतक छात्र ने अचानक जेब से चाकू निकालकर आरोपी छात्र पर हमला कर दिया। इस हमले में आरोपी छात्र घायल हो गया, लेकिन उसने सूझबूझ और गुस्से में आकर मृतक के हाथ से चाकू छीन लिया। चाकू छीनने के बाद आरोपी छात्र ने उसी चाकू से उसपर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

 

हमले में छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी छात्र भी चाकू लगने से घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही तिल्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Latest News

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व की बड़ी कार्रवाई: 4 साल में 956 हेक्टेयर वनभूमि अतिक्रमण मुक्त, 400 से ज्यादा शिकारी गिरफ्तार…

गरियाबंद/धमतरी,(आधार स्तंभ)  : उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व (USTR) ने वन्यजीव संरक्षण की पारंपरिक व्यवस्था से आगे बढ़ते हुए एक आधुनिक...

More Articles Like This

- Advertisement -