सहायक ग्रेड-02 सतीश कुमार को किया गया निलंबित

Must Read

सहायक ग्रेड-02 सतीश कुमार को किया गया निलंबित

कोरबा(आधार स्तंभ) : जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने एकीकृत बाल विकास परियोजना बरपाली के सहायक ग्रेड-02 श्री सतीश कुमार सहीस को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के उल्लंघन के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

गौरतलब है कि सतीश कुमार द्वारा करतला तहसील अंतर्गत ग्राम बुढ़ियापाली में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र में कार्यकर्ता पद पर भर्ती प्रक्रिया में नियम विरूद्ध कार्यवाही की गई थी। उक्त संबंध में सतीश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। सतीश कुमार द्वारा दिए गए उक्त नोटिस का जवाब समाधान कारक नहीं पाये जाने हेतु उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय हरदीबाजार नियत किया गया है एवं निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

Latest News

नवरात्रि में अंधेरे में डूबी रही सिंचाई कॉलोनी, बरपाली सरपंच पर भेदभाव के आरोप

वार्ड क्रमांक 12 को छोड़कर बाकी वार्डों में रोशनी, आखिर सिंचाई कॉलोनी के लोगों का क्या दोष? बरपाली(आधार स्तंभ) :...

More Articles Like This

- Advertisement -