सड़क पर स्टंट करने वाले पिकअप ड्राइवर पर जुर्माना वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, 4500 का चालान काटा

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ) :  कोरबा पुलिस ने सड़क पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले पिकअप चालक पर कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चालक को ढूंढ निकाला और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 4500 रुपए का जुर्माना लगाया। यह घटना पिछले दिनों कोरबा शहर के व्यस्त टीपी नगर से पावर हाउस रोड की ओर जाते समय हुई थी।

पिकअप चालक टाटा मैजिक वाहन को लहराते हुए चला रहा था, जिससे अन्य वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। वाहन सोनालिया चौक से होते हुए टीपी नगर और फिर बुधवारी तक खतरनाक ढंग से चला। किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया। शुरुआत में वाहन की पहचान करना मुश्किल था क्योंकि पिकअप पर आगे और पीछे नंबर प्लेट नहीं दिख रही थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर वाहन चालक का पता लगाया।

एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। यातायात एएसआई मनोज राठौर और उनकी टीम ने वाहन (CG 12 BM 5368) को जब्त किया। चालक की पहचान मनीष तिवारी, पिता नरेंद्र तिवारी, निवासी सीतामणी के रूप में हुई।

चालक पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई

मनीष तिवारी के खिलाफ यातायात थाने में मोटर व्हीकल एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। उस पर खतरनाक ड्राइविंग के लिए 2000 रुपए, बहुरंगी लाइट लगाने के लिए 2000 रुपएऔर सीट बेल्ट का उपयोग न करने के लिए 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि सड़कें सुगम आवागमन के लिए हैं, स्टंट के लिए नहीं, और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -