सडक़ हादसे में कोरबा निवासी सीएएफ जवान की मौत

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ)। छत्तीसगढ़ राज्य के कोण्डागांव जिले में नेशनल हाईवे क्रमांक-30 पर सडक़ हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार सीएएफ के जवान को ठोकर मार दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल जवान की मौके पर ही मौत हो गई। कोण्डागांव जिले के केशकाल इलाके के दादरगढ़ कैम्प में पदस्थ सीएएफ जवान के साथ घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे में मृतक जवान दशरूराम बड़ा आरक्षक क्रमांक 245 5वीं वाहिनी छग सशस्त्र बल जगदलपुर के एफ समवाय कैम्प कुदुर में तैनात था। वह कोरबा जिले के उरगा थाना अंतर्गत ग्राम कुदरीखार का निवासी था। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिजनों सहित ग्रामवासियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Latest News

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत , हत्या की आशंका

गरियाबंद(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के मुनगापदर...

More Articles Like This

- Advertisement -