सचिव करेंगे कामबंद-कलमबंद हड़ताल’सौपा ज्ञापन

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : कोरबा जिले के पंचायत सचिव, प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के अपूर्ण होने पर रोके गए अपने वेतन का भुगतान करने, निर्धारित तिथि समय पर वेतन भुगतान की मांग और बकाया एरियर्स की राशि का भुगतान की मांग को लेकर हड़ताल की ओर अग्रसर हैं। इन्होंने कहा है कि अगर उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो वे काम बंद कलम बंद हड़ताल की ओर कदम बढ़ाएंगे।
प्रदेश पंचायत सचिव संघ के कोरबा जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह कंवर के नेतृत्व में 4 सूत्रीय मांग /समस्याओं का निराकरण 7 दिन के अंदर करने के लिए ज्ञापन मुख्य कार्यापालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा के नाम से दिया गया। जिला सीईओ की अनुपस्थिति में उप संचालक सुश्री जूली तिर्की को ज्ञापन दिया गया। 4 सूत्रीय मांग का निराकरण एक सप्ताह के अंदर नहीं होता है तो कोरबा जिला के समस्त सचिव द्वारा काम बंद कलम बंद आंदोलन किया जायेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान राजकुमार रजक , मोहम्मद हसन, रहीम, रामकुमार टेकाम (पाली अध्यक्ष ) पुनिदास मानिकपुरी , समार सिंह टेकाम ,विजय एक्का (कोरबा अध्यक्ष ), धर्मराज मरकाम , छतरपाल विन्ध्यराज , हरिसिंह कंवर , रविशंकर जायसवाल , श्रीमती लता पटेल आदि उपस्थित थे।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -