सचिव अजय कुर्रे से होगी 17 लाख की वसूली..SDM ने नोटिस जारी कर मांगा जबाव…

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम सचिव अजय कुर्रे पर पंचायत के 17 लाख से ऊपर की राशि गबन करने का इनपुट मिले है। साक्ष्य के आधार पर एसडीएम कोरबा ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

बता दें कि सरकारी धन को अपने मन से खरचने वाले सचिवो पर कार्यवाही की गाज गिरने वाली है। सख्त जिला सीईओ ने चार सचिव को बर्खास्त कर पंचायत की राशि को दबाने वाले सचिव सरपंचों पर रिकवरी की तैयारी की जा रही है। सीईओ की सख्ती के बाद नेतागिरी करने वाले सचिवो में खलबली मची है। रिकवरी की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए एसडीएम ने अरसेना और बड़गांव पंचायत के सचिव रहे अजय कुर्रे पर लगभग 17 लाख रिकवरी का प्रकरण तैयार किया गया है।

राशि जमा करने के लिए एसडीएम ने अजय कुर्रे को नोटिस जारी किया है।

Latest News

शहरी इलाके में भालुओं का आतंक बीयर बार में घुसे दो भालू, किचन तक पहुंचे मची अफरा-तफरी…

कांकेर(आधार स्तंभ)  : कांकेर शहर में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब दो भालू एक बीयर बार...

More Articles Like This

- Advertisement -