सचिन तेंदुलकर आज पहली बार बस्तर पहुंचेंगे, बच्चों संग खेलेंगे क्रिकेट, दंतेवाड़ा में बढ़ेगा खेल का जुनून…

Must Read

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आज अपने परिवार के साथ पहली बार बस्तर दौरे पर पहुंच रहे हैं। उनका यह ऐतिहासिक दौरा दंतेवाड़ा जिले के लिए बेहद खास माना जा रहा है। यहां सचिन बच्चों के साथ बल्ला थामकर क्रिकेट खेलेंगे और खेल गतिविधियों को नई दिशा देंगे। उनका यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब बस्तर नक्सलमुक्त होकर विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। अब इस क्षेत्र को खेल,  शिक्षा और प्रतिभा के जरिए राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान दिलाने की कोशिशें तेज हो गई हैं।

सचिन तेंदुलकर छिंदनार, पनेड़ा, जावंगा समेत कई गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे पनेड़ा में नए स्टेडियम का उद्घाटन भी करेंगे। उनकी संस्था और मानदेशी फाउंडेशन पिछले एक साल से जिले में खेल मैदान तैयार करने, बच्चों को अवसर देने और शिक्षकों को ट्रेनिंग देने का काम कर रहे हैं। अब तक 15 से ज्यादा शिक्षकों को मुंबई में कोचिंग दी जा चुकी है। दंतेवाड़ा के 25 स्कूलों, आश्रमों और पोटाकेबिनों में खेल मैदान विकसित किए जा चुके हैं, जहां सीमित जगह में भी कई खेल गतिविधियां संचालित हो सकती हैं। इस दौरे से स्थानीय बच्चों का उत्साह बढ़ गया है और उम्मीद है कि बस्तर की खेल प्रतिभाएं अब देशभर में चमकेंगी।

Latest News

अकलतरा ओवरब्रिज के नीचे बड़ा हादसा, पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा, बाल बाल बचा परिवार

अकलतरा(आधार स्तंभ) :  अकलतरा में रविवार शाम एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब पामगढ़ से शादी समारोह...

More Articles Like This

- Advertisement -