संलिप्तता पर पुलिस कप्तान की आरक्षक पर सख्त कार्रवाई

Must Read

संलिप्तता पर पुलिस कप्तान की आरक्षक पर सख्त कार्रवाई

भिलाई नगर(आधार स्तंभ) :  अवैध मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के मामलों में मैदानी स्तर के पुलिसकर्मियों से सांठगांठ के मामले सामने आ रहे हैं। एनडीपीएस के प्रकरण में संलिप्तता पाए जाने के कारण पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र शुक्ल के द्वारा आरक्षक 1654 विजय धुरंधर को निलंबित कर दिया गया है।

बता दें कि रविवार को पुरैना बस्ती से पुरानी भिलाई पुलिस के द्वारा करीब 13 किलो गांजा जप्त किया था। 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। आरक्षक क्रमांक 1654 विजय धुरंधर, तैनाती थाना पुरानी, भिलाई जिला-दुर्ग के द्वारा थाना पुरानी भिलाई के एनडीपीएस के प्रकरण में संलिप्तता पाए जाने के कारण आज अपरान्ह से निलंबित कर रक्षित केन्द्र, दुर्ग में सम्बद्ध किया जाता है। निलंबन अवधि में आरक्षक क्रमांक 1654 विजय धुरंधर को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Latest News

पिकअप के सीक्रेट चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 4 करोड़ रुपये कैश, दुर्ग में पुलिस ने पकड़ा, 2 हिरासत में

दुर्ग(आधार स्तंभ) :  दुर्ग जिले में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।...

More Articles Like This

- Advertisement -