पाली हत्याकांड के बाद आगजनी व तोड़फोड़ के मामले में जिला भाजपा उपाध्यक्ष समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  जिले के सराईपाली कोयला खदान में कोयला उठाव को लेकर विवाद के बाद कोल ट्रांसपोर्टर की हत्या कर दी गई। हत्याकांड के बाद आरोपित के वहन के घर में घुसकर तोड़फोड़ व धमकाने के आरोप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

28 मार्च 2025 शुक्रवार की रात एसईसीएल कोरबा क्षेत्र अंतर्गत सराईपाली खदान में कोल उठाव को लेकर कोल ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की हत्या कर दी गई। खदान में बर्चस्व को लेकर रोहित व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर के बीच विवाद चल रहा था।पुलिस की लापरवाहिता की वजह से मामला तूल पकड़ता गया और हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद रोहित के समर्थन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सहित कुछ लोगों ने आरोपित रोशन के वहन के घर घुसकर तोड़फोड़ व पाली थाना क्षेत्र के कई स्थानों में आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया।

इस संबंध में पाली थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि नया बस स्टेण्ड के टावर मोहल्ले में रहने वाली आरोपित रोशन की वाहन संख्या  सिंह ठाकुर(49) ने पाली थाना में शिकायत कराई है। तत्पश्चात संजय भवनानी,राजेश डोंगरे,धर्मू मरावी,चिंटू राजपाल,कन्हैया जायसवाल,राहुल जायसवाल व अन्य साथी के खिलाफ धारा 296,351(2),3 (5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।इनके खिलाफ तोड़फोड़,जिंदा जलाने की धमकी,आगजनी आदि का आरोप है।

Latest News

पिकअप के सीक्रेट चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 4 करोड़ रुपये कैश, दुर्ग में पुलिस ने पकड़ा, 2 हिरासत में

दुर्ग(आधार स्तंभ) :  दुर्ग जिले में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।...

More Articles Like This

- Advertisement -