श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने दिव्यांगजनों को वितरित किए मोटराइज्ड ट्राइसाइकल

Must Read

 

कोरबा (आधार स्तंभ) :  समाज कल्याण विभाग द्वारा आज जिले के 12 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकल, इलेक्ट्रॉनिक व्हील चेयर प्रदान किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री लखनलाल देवांगन, उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री ने सभी दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकल अपने हाथों से प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शासन द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है।

मोटराइज्ड ट्राइसाइकल से उनकी निर्भरता किसी और पर नहीं रहेगी तथा आने जाने में समय की बचत भी होगी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर, कलेक्टर श्री अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी तथा उपसंचालक समाज कल्याण श्रीमती सिनीवाली गोयल तथा जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -