शादी समारोहों से अज्ञात करों ने 50 हजार रुपए नगदी समेत सोने चांदी के जेवरात किया पार

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : चोर दिनों-दिन शातिर होते जा रहा है। इसका नमूना कोरबा जिले में देखने को मिला, जहां शादी के कार्यक्रम में नशीली दवा छिड़काव कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी के दौरान दुल्हन के शोर मचाने पर उसकी पिटाई कर चोर भाग खड़े हुए।

घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत शारदा विहार सामुदायिक भवन की है, जहां दुल्हन के परिवार में हल्दी की रस्म थी।  इस दौरान पांच चोरों ने पहले नशीली दवा का छिड़काव किया। जैसे-जैसे घर वाले और मेहमान बेसुध हुए, चोर ने नगदी और सोने-चांदी के जेवरात को खंगालना शुरू कर दिया।

इस बीच चोरों पर दुल्हन की नजर पड़ने पर उसने शोर मचाना शुरू किया। चोरों ने उसकी पिटाई कर 50 हजार रुपए नगदी समेत सोने चांदी के जेवरात ले भागे. शादी में शामिल होने आए बहुत से लोगों को होश में आने के बाद घटना की जानकारी हुई।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -