शराब के नशे में हवाई फायरिंग करने वाला गार्ड गिरफ्तार

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ) : कोरबा पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के दिशा निर्देश पर कल जबरन हवाई फायर करने वाले आरोपी सिक्युरिटी गार्ड को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

कल दोपहर 1:30 बजे रामनगर शराब भट्टी के पास अज्ञात व्यक्ति द्वारा हवाई फायर करने की सुचना प्राप्त हुई थी, जिसे तत्काल संज्ञान में लेकर जाँच में पता चला कि रामनगर शराब भट्टी में कैश कलेक्ट करने आये टॉप सिक्योरिटी एजेंसी के सिक्योरिटी गार्ड राकेश सिंह पिता पारस नाथ सिंह उम्र 41 वर्ष निवासी बांकीमोंगरा द्वारा शराब के नशे में अपने लाइसेंसी दो नाली हथियार से जबरन हवाई फायर किया गया है।

जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को सलोरा कटघोरा से हिरासत में लेकर उससे दो नाली हथियार एवं राउंड का खाली खोखा को जप्त किया गया है तथा आरोपी के विरुध्द 27 आर्म्स एक्ट एवं 336 भा द वि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया जायेगा साथ ही आरोपी का लाइसेन्स निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है।

Latest News

थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मिले अज्ञात शव की हो गई पहचान एक आरोपी और चार विधि से...

मामले में जूटमिल पुलिस ने पहले ही हत्या के अपराध में एक आरोपी और चार विधि से संघर्षरत...

More Articles Like This

- Advertisement -