व्यवसायी पुत्र गिरफ्तार, अश्लील वीडियो वायरल किया रिश्तेदार का

Must Read

निहारिका क्षेत्र से संयुक्त टीम ने दबोचा, जेल भेजा गया आरोपी

कोरबा(आधार स्तंभ) : सजातीय युवती का वाट्सअप कॉल पर बनाया गया निजी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक के विरूद्ध अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

करतला थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्रांतर्गत निवासी युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके परिचित रिश्तेदार से एक माह पहले बातचीत शुरू हुई थी और उसने इस दौरान वाट्सअप पर वीडियो कॉलिंग में कुछ वीडियो बना लिया था और उसे वायरल कर दिया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपी प्रतीक अग्रवाल पिता घनश्याम अग्रवाल निवासी खरसिया अग्रसेन चौक के विरूद्ध धारा 509 भादवि तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत जुर्म दर्ज किया गया। आरोपी कोरबा आया हुआ था जिसकी सूचना मुखबिर से मिलने पर रामपुर पुलिस की मदद से प्रतीक अग्रवाल को निहारिका क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल करा दिया गया।

Latest News

फेसबुक पर दोस्ती के बाद मंदिर में शादी, सात फेरे नहीं होने पर विवाह शून्य घोषित करने की मांग खारिज, हाईकोर्ट का अहम फैसला

बिलासपुर,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने फेसबुक पर दोस्ती के बाद मंदिर में हुई शादी को सात फेरे नहीं...

More Articles Like This

- Advertisement -