गांव में करेंट लगने से हुई एक व्यक्ति की मृत्यु।।

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ): बिजली के खंभे पर चढ़कर स्ट्रीट लाइट का तार जोड़ रहे युवक की करंट लगने से हुई मृत्यु।कोरबा जिले में बांगो थाना अंतर्गत लेपरा ग्राम पंचायत के महुआपारा निवासी एक व्यक्ति की करेंट लगने से मृत्यु हो गई, व्यक्ति का नाम जाहिलाद यादव बताया जा रहा हैं, जो कि मजदूरी का काम करता था।

 

बताया जा रहा हैं की बरभाठा के आंगनबाड़ी के पास स्ट्रीट लाइट काफ़ी दिनों से खराब थी, जिसे सुधार करने के लिए वह खंबे पर चढ़ गया। लेकिन बिजली चालू हालत में थी, जिसके चलते उसे जोर से झटका लगा और वह जमीन पर गिर गया। तत्काल स्थानीय लोगो द्वारा गंभीर हालात में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी-उपरोड़ा लाया गया जहा डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Latest News

पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर के पास स्थित SECL कॉलोनी के D-3 मकान को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना

कोरबा(आधार स्तभ) :  कोरबा जिले में चोरी की एक वारदात सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस...

More Articles Like This

- Advertisement -