वेल्डिंग करते समय करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  हल जोतने वाली नागर में वेल्डिंग करते समय करंट की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। घटना कोतबा चौकी क्षेत्र के कोतबा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 सुकबासु पारा की है। जयलाल पैंकरा अपने घर पर खेत में हल जोतने वाले नागर में वेल्डिंग कर रहा था।

वेल्डिंग करने वाली मशीन में तार खुला होने की वजह से उसमें करेंट आ गया। जयलाल करेंट की चपेट में आए गए। तब उसकी बेटी कुसूम ने बोर्ड से तार निकाला। इ ससे वेल्डिंग मशीन में प्रवाहित करंट बंद हो गया। इ सके बाद घायल जयलाल पैंकरा को लेकर कोतबा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। डॉक्टरों ने जयलाल परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। कोतबा चौकी प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि शव पीएम के बाद परिजन को सौंप दिया गया है।

 

Latest News

आईसेक्ट बम्हनिडीह मे शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से सम्पन्न

जांजगीर चाम्पा (आधार स्तंभ) : आईसेक्ट कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र बम्हनिडीह नगर पंचायत मे 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस समारोह...

More Articles Like This

- Advertisement -