विदेश मंत्री एस. जयशंकर की सुरक्षा में इजाफा, अब बुलेटप्रूफ कार में करेंगे सफर

Must Read

नई दिल्ली (आधार स्तंभ) :  भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जयशंकर के लिए विशेष बुलेटप्रूफ कार की व्यवस्था की है। दिल्ली में उनके आवास के आसपास सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है। जयशंकर को पहले से ही जेड श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है, जो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 33 कमांडो की टीम द्वारा प्रदान की जाती है। यह टीम 24 घंटे उनकी सुरक्षा में तैनात रहती है।

पिछले साल अक्टूबर में उनकी सुरक्षा को ‘वाई’ से बढ़ाकर ‘जेड’ श्रेणी किया गया था, जिसके बाद सीआरपीएफ ने दिल्ली पुलिस से उनका सुरक्षा प्रभार संभाला। 69 वर्षीय जयशंकर की सुरक्षा में देशभर में उनके आवागमन के दौरान 12 से अधिक सशस्त्र कमांडो तैनात रहते हैं। सीआरपीएफ वर्तमान में 210 से अधिक वीआईपी को सुरक्षा प्रदान कर रही है, जिनमें अमित शाह, नितिन गडकरी, दलाई लामा और कांग्रेस नेता सोनिया, राहुल व प्रियंका गांधी शामिल हैं।

यह निर्णय 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले और भारत की सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद लिया गया। 7 मई को इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया। पाकिस्तान द्वारा भारत के शहरों को निशाने पर लेने की कोशिश नाकाम रही, और भारत ने 14 पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को ध्वस्त किया। 10 मई को पाकिस्तान ने सीजफायर प्रस्ताव रखा, लेकिन इसका उल्लंघन करते हुए भारत को फिर जवाब देना पड़ा।

Latest News

अधिकार मांगने की सजा में बनाए गए अपराधी, वेतन और सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर किया आंदोलन तो दर्ज हुआ FIR

कोरबा(आधार स्तंभ) : SECL की गेवरा खदान में कार्य कर रही ठेका कम्पनी PNC में कार्यरत भू-विस्थापित कामगारों की...

More Articles Like This

- Advertisement -