बिलासपुर में पुराना बस स्टैंड के पास अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर,नगर निगम ने की कार्रवाई…नक्शे के विपरीत तीन मंजिला दुकान बनाया

Must Read

 

बिलासपुर (आधार स्तंभ) : बिलासपुर नगर निगम ने पुराना बस स्टैंड स्थित महुआ होटल में अवैध निर्माण के खिलाफ मंगलवार को दूसरे दिन भी कार्रवाई की। महक आहूजा, रामचंद्र लालचंदानी और दौलतराम चौधरी ने एक साल पहले नगर निगम से नक्शा पास करवाया था। लेकिन इन्होंने शर्तों के विपरीत निर्माण कर लिया।

दौलतराम चौधरी ने पार्किंग और ओपन स्पेस की जगह पर भी निर्माण कर लिया था। स्वीकृत एक मंजिल की जगह तीन मंजिल बना ली थी। उन्होंने यहां विजय वाच नाम से दुकान भी शुरू कर दी थी। पहले दिन की कार्रवाई के दौरान दौलतराम दुकान बंद कर चले गए थे।

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई

नगर निगम के बिल्डिंग आफिसर सुरेश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को दुकान का ताला खुलवाया गया। इसके बाद बुलडोजर से अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। निगम के इंजीनियरों ने पहले नापजोख कर नोटिस दिया था। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गई।

Latest News

अधिकार मांगने की सजा में बनाए गए अपराधी, वेतन और सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर किया आंदोलन तो दर्ज हुआ FIR

कोरबा(आधार स्तंभ) : SECL की गेवरा खदान में कार्य कर रही ठेका कम्पनी PNC में कार्यरत भू-विस्थापित कामगारों की...

More Articles Like This

- Advertisement -