वाड्रफनगर चौकी अंतर्गत अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर मोरन चौक के पास हुआ बड़ा हादसा, ससुर-दामाद की मौत

Must Read

वाड्रफनगर(आधार स्तंभ) :  बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर चौकी अंतर्गत अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर मोरन चौक के पास गुरुवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार ससुर-दामाद को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। इधर बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। बाद में सूरजपुर जिले के चंदौरा पुलिस ने ट्रक समेत चालक को गिरफ्तार कर लिया।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर चौकी अंतर्गत ग्राम इंजानी निवासी संतोष पटेल 50 वर्ष व उसका ससुर गिरजा शंकर पटेल 65 वर्ष गुरुवार की दोपहर बाइक पर सवार होकर वाड्रफनगर जा रहे थे। वे अंबिकापुर-वाराणसी मुख्य मार्ग पर मोरन चौक से वाड्रफनगर की ओर मुड़े थे।
दोनों चौक से करीब 2 किलोमीटर आगे बस्ती के पास पहुंचे ही थे कि बनारस की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक क्रमांक यूपी 44 एटी-0659 ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सिर के बल सडक़ पर जा गिरे। इससे उनका सिर फट गया और सडक़ खून से लाल हो गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
Latest News

धमतरी जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे युवक रेलिंग पकड़कर बचाई जान…

धमतरी,(आधार स्तंभ) : भारी बारिश के चलते ऊफान पर चल रहे नरहरा जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे दो युवकों...

More Articles Like This

- Advertisement -