वर्ल्ड मिल्क डे के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम हुए आयोजित

Must Read

बच्चों को पौष्टिक दूध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ किया गया प्रदान

कोरबा (आधार स्तम्भ)। विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर पशुधन विकास विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। डेयरी अपने पर्यावरण पदचिह्न को कम कर रही है, साथ ही पौष्टिक खाद्य पदार्थ और आजीविका भी प्रदान कर रही है, इस वर्ष का थीम रखा गया है।
उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएँ डॉ. एस. पी. सिंह द्वारा विभागीय कर्मचारियों के साथ मातृछाया शिशु पालन घर जाकर रहने वाले बच्चों को पौष्टिक शुद्ध दूध पिलाने के साथ ही उन्हें पौष्टिक आहार प्रदान किया। इसी क्रम में कार्यालय सभागार में जिले के प्रगतिशील पशुपालकों एवं दुग्ध व्यवसायियों के साथ सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यवसायियों को अंग वस्त्र व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें बेहतर पशुपालन के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए गए। साथ ही बैंक से केसीसी बनवाने के संबंध में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया। विभाग की ओर से सभी पशुपालकों को डी-वॉर्मर और मिनरल मिक्सचर भी प्रदान किया गया।
Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -