लोडर चालक की लापरवाही से ट्रेलर चालक आया चपेट में

Must Read

 

कोरबा-रतनपुर(आधार स्तंभ) : हरदी बाजार आमगांव निवासी शशांक दुबे उर्फ सोनू पिता ब्रह्मा देव दुबे 30 वर्ष तिवरता रोड लाइन में गाड़ी चलाता था। रोज की तरह शुक्रवार को गाड़ी में कोयला लोड करने बेलतरा नीमा वाशरी गया था। इसी बीच शशांक दुबे अपने गाड़ी से नीचे उतरा था कि लोडर क्रमांक सीजी 12 बी ई 9301 का चालक लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए चपेट में ले लिया। वाशरी के अंदर ही शशांक दुबे उर्फ सोनू की दर्दनाक मौत हो गई। उसे तत्काल वाशरी के कर्मचारियों के द्वारा रतनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सूचना मिलते ही शशांक दुबे के भाई मोनू दुबे ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना करते हुए लोडर चालक सहित बेलतरा नीमा वासरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया। देखना होगा कि गरीब पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है। फिलहाल रतनपुर पुलिस जांच में जुट गई है।

Latest News

200 रु. शिक्षा दान माँगने से DEO का इंकार, भ्रामक सूचना पर संकुल समन्वयक को नोटिस जारी

कोरबा(आधार स्तंभ)   :   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से सेवा संकल्प अभियान की...

More Articles Like This

- Advertisement -