लेमरू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बिक्री करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : कोरबा जिले के लेमरू थाना पुलिस ने अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में दुहन सिंह कंवर और अगर साय गोंड़ शामिल हैं, जो ग्राम बंजारी डांड़ कटेलपार के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

लेमरू पुलिस थाना प्रभारी के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की जा रही है।

Latest News

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई DFO बदले; IFS अधिकारियों के तबादले की सूची जारी

रायपुर,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल का आदेश जारी किया गया है।...

More Articles Like This

- Advertisement -