लाखों की चोरी का 5 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा पाई पुलिस, दशहरा की रात में सूने घर का फायदा उठाकर की गई चोरी

Must Read

रिपोर्ट : सरोज रात्रे

कुसमुंडा (आधार स्तंभ) : दशहरा की रात में सुने घर का फायदा उठाकर चोरों ने लाखों रुपए के जेवरातों तथा हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। रिपोर्ट के 5 दिन बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला।

घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रिसदी का है। रिसदी में 27 अक्टूबर को दशहरे का आयोजन किया गया था जहाँ राजेंद्र पटेल अपने पूरे परिवार के साथ गांव में ही दशहरा देखने गया था। सुने मकान का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने इतनी बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। अज्ञात चोरों के द्वारा राजेन्द्र पटेल के घर से सोने चांदी के लाखों के जेवरात सहित अलमारी में रखें 18000 हजार रुपए नकदी लेकर रफू चक्कर हो गए।

जब पूरे परिवार के साथ राजेन्द्र पटेल रात लगभग 12 बजे के करीब अपने घर पहुंचे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। घर का सारा सामान भी बिखरा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए। दूसरे दिन कुसमुंडा थाने में जाकर चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। कुसमुंडा पुलिस जांच पड़ताल की जा रही है किंतु रिपोर्ट के पांच दिन बाद भी पुलिस चोरों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है अब देखना यह होगा कि पुलिस चोरों को कब तक पकड़ पाती हैं।

Latest News

अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई 22 लाख की संपत्ति की जब्त…

रायगढ़,(आधार स्तंभ) :  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी...

More Articles Like This

- Advertisement -