रेत के अवैध उत्खनन पर की गई कार्यवाही

Must Read

सक्ती (आधार स्तंभ) : कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन पर 31.8.24 रात्रिकालीन में ग्राम करही (महानदी) रेत घाट के पास एक 2 टन जेसीबी मशीन को खनिज विभाग के टीम द्वारा सील किया गया। ये मशीन रात्रि के समय रेत उत्खनन करने ग्राम करही के महानदी स्थित रेत घाट में रेत उत्खनन करने गए थे। इसी तारतम्य में लेख है विगत सप्ताह करही रेत घाट से 9 वाहनों पर जप्ती की कार्यवाही की गई। जिसमें 7 ट्रेक्टर और 2 ट्रेलर थे। सभी वाहनों में रेत का परिवहन अवैध रूप से करने के कारण जप्ती की कार्यवाही कर थाना हसौद के सुपुर्द में दिया गया है एवं कलेक्टर श्री तोपनो के निर्देशानुसार कार्यवाही निरंतर जारी है।

Latest News

छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम, दिसंबर में दिख सकता है चक्रवात का असर

 रायपुर(आधार स्तंभ)  :  छत्तीसगढ़ में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। प्रदेश में बादलों का प्रभाव पूरी तरह खत्म नहीं...

More Articles Like This

- Advertisement -