रायपुर के भाठागांव बस स्टैंड पर हुई चाकूबाजी, फैलाई दहशत

Must Read

रायपुर (आधार स्तंभ) : ताजा मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है। जहां एक युवक ने दूसरे युवक को चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे युवक बुरी तरह से घायल हो गया। आनन फानन में पीड़ित युवक को मेकाहरा में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के भाठागांव स्थि​त बस स्टैंड का है। जहां दो युवकों के बीच बस में सवारी बैठाने को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने बैजनाथपारा से अपने साथियों को बुलाकर रोशन नामक एक हॉकर को चाकू मार दिया। जिससे युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गया। इधर घायल युवक को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद पूरे बस स्टैंड में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुटी और फरार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई। फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है। जिसे पुलिस लगातार तलाश कर रही है।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -