राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर कल बरपाली में निकलेगी दिव्य शोभा यात्रा

Must Read

बरपाली(आधार स्तंभ) : कल 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। इस अवसर पर पूरे देश में दिवाली मनाई जाएगी, पूरे देश में सजावट हो रही है। जगह जगह भव्य शोभा यात्रा निकाली जा रही है। इसी तर्ज पर कल बरपाली में भी भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। बरपाली के रामभक्तों द्वारा इसके लिए एक महीने से तैयारी की जा रही है।

पूरे बरपाली को फ्लेक्स, बैनर, पोस्टर, तोरण से सजाया जा रहा है। दिव्य शोभा यात्रा सोमवार को दोपहर 2 बजे माँ मड़वारानी मंदिर बस्ती से निकलेगी जो कि बस्ती से भाटापारा होते हुए बस स्टैंड के मड़वारानी मंदिर पहुँचेगी। वहाँ से राम मंदिर, शिव मंदिर होते हुए रेलवे फाटक तक जाएगी।

कल के दिव्य शोभा यात्रा में भगवान श्री राम की झांकी निकाली जाएगी। इसके अलावा कानपुर से महाकाल व माँ महाकाली की झांकी मंगाई गई है, हरियाणा से बाहुबली हनुमानजी की झांकी बुलाई गई है। रामजी की झांकी विशाल रथ में निकाली जाएगी। विशाल झांकी के साथ धुमाल पार्टी, कर्मा दल, डी जे साउंड के साथ लाइटिंग की भी व्यवस्था की गई है। भव्य आतिशबाजी के बीच निकली शोभायात्रा को ड्रोन कैमरा से कवरेज किया जाएगा। शोभायात्रा में सम्मिलित रामभक्तों के लिए महाप्रसाद के वितरण की भी व्यवस्था की गई है।

Latest News

थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मिले अज्ञात शव की हो गई पहचान एक आरोपी और चार विधि से...

मामले में जूटमिल पुलिस ने पहले ही हत्या के अपराध में एक आरोपी और चार विधि से संघर्षरत...

More Articles Like This

- Advertisement -