रामपुर विधानसभा से जनता कांग्रेस की प्रत्याशी हो सकती हैं जनपद अध्यक्ष सुनीता कंवर

Must Read

रज्जाक अली ने समर्थकों को कहा – तैयार रहें इस बार मिलेगी जीत, पिछली बार दूसरे नंबर पर थी जनता कांग्रेस

कोरबा(आधार स्तंभ) : रामपुर विधानसभा क्षेत्र में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से करतला जनपद अध्यक्ष सुनीता कंवर मैदान में होंगी। इसकी तैयारी भी लंबे समय से चल रही थी। कांग्रेस ने यहां से फूल सिंह राठिया को मैदान में उतारा है। जो पिछला चुनाव जनता कांग्रेस से लड़ चुके हैं।

सुनीता कंवर

कांग्रेस पिछले चुनाव में रामपुर विधानसभा से तीसरे स्थान पर खिसक गई थी। रामपुर क्षेत्र के नेता जनपद सदस्य, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष और जनपद उपाध्यक्ष पति रज्जाक अली ने भी अपने पत्ते खोलना शुरू कर दिया है। पिछले विधानसभा चुनाव में रज्जाक अली ही जनता कांग्रेस के रामपुर विधानसभा प्रभारी थे। जिसमें जनता कांग्रेस को 49 हजार से अधिक वोट मिला था। लेकिन यहां से भाजपा के ननकी राम कंवर ने जीत हासिल की थी। वे इस बार भी भाजपा के प्रत्याशी है। रज्जाक अली के रूख पर सबकी नजर थी। अब यहां से जनता कांग्रेस मजबूत प्रत्याशी जनपद अध्यक्ष सुनीता कंवर को मैदान में उतारने वाली है। रज्जाक अली पूरे क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं। उनके सभी समाज और धर्म के लोगों में पकड़ है। रामपुर में उनके समर्थक एकजुट भी हो गए हैं। नामांकन के बाद क्षेत्र में चुनावी समीकरण शुरू हो जाएगा।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -