राज्य अतिथि शिक्षक (विद्या मितान) संघ द्वारा बोनस अंक के विरोध में नियमितीकरण की मांग को लेकर किया जा रहा धरना प्रदर्शन

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ) । छत्तीसगढ़ के राज्य अतिथि शिक्षक (विद्या मितान) संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश साहू व प्रान्तीय टीम व समस्त जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के द्वारा 2 अंक बोनस के विरोध में व जन घोषणा पत्र के अनुरूप नियमितीकरण की मांग को लेकर राजधानी रायपुर के माना तूता में 20 मई से 22 मई तक धरना प्रदर्शन किया गया। विद्या मितान अतिथि शिक्षक दुरस्त ,बीहड़ नक्सलवाद, प्रभावित क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा है। 2016 से आज पर्यन्त तक शिक्षा का दीप जलाकर शिक्षा के स्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सुकमा जिले से लेकर बलरामपुर आज शिक्षा के स्तर मे सुधार हो रहा है। आज छत्तीसगढ़ में सुकमा जिले का स्तर प्रथम स्थान पर है।

बस्तर संभाग व सरगुज़ा संभाग के साथ प्रदेश के माडा पैकेट क्षेत्र में सेवा देने वाले सभी अतिथि शिक्षकों का भविष्य उजाला नजर नही आ रहा है इस कारण मजबूर होकर बोनस के विरोध में अपने जन घोषणा पत्र के मांग नियमितीकरण को लेकर तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। विद्या मितान राज्य अतिथि शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश साहू के कहना है कि पुनः आवेदन दे दिया गया हड़ताल की अनुमति मिलने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

Latest News

पर्याप्त सड़क रौशनी की सुविधा को तरसती पुलिस कालोनी में जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

कोरबा(आधार स्तंभ) :  कोरबा पुलिस लाइन में 15 सितंबर की रात करीब 8 बजे उस समय हड़कंप मच गया,...

More Articles Like This

- Advertisement -