राजू होटल के सामने दुकान में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

Must Read

राजू होटल के सामने दुकान में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास जारी…. 

कोरबा(आधार संभ) : जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सीएसईबी चौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत मगंलवार को राजू होटल के सामने एक दुकान में भीषण आग लग गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। आग की लपटें देख आसपास के घरों सहित दूकान के लोग बाहर निकल आए। लोगों ने इसकी सूचना सीएसईबी पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। यह आगजनी की घटना किस कारण हुई इसका खुलासा नहीं हो सका है। इस घटना में काफी नुकसान होने की बात बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी पुलिस मौके पर तैनात है।
Latest News

पुलिस आरआई पर गम्भीर आरोप,पुलिस कर्मियों से कराते हैं बाथरूम की सफाई और झाड़ू-पोछा

जांजगीर-चांपा(आधार स्तंभ) :  संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ ने जांजगीर-चांपा जिले में पदस्थ रक्षित निरीक्षक के विरुद्ध...

More Articles Like This

- Advertisement -