राखर में फसा बाइक का पहिया, कुचल दिया ट्रेलर

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ): जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर शहर और ग्रामीण सड़को पर हादसे आम बात हो गए हैं। रविवार को रिसदी से उरगा जाने वाले बायपास मार्ग नकटीखार से आगे कचन्दा नाले में बने पुल के पास ट्रेलर वाहन ने एक बाइक सवार को चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रविवार शाम लगभग 4:30 बजे घटित हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस मार्ग पर एक ट्रेलर पहले से ब्रेक डाउन खड़ी थी जिसे एक अन्य ट्रेलर वाहन ओवरटेक कर रहा था, उसी वक्त बाइक भी उक्त ओवरटेक कर रही ट्रेलर से बगल से गुजर रही थी कि इस दौरान बाइक चालक ट्रेलर से बचने के इरादे से सड़क के किनारे चला गया परंतु सड़क किनारे फेंके गए राखड़ की जमी मोटी परत में बाइक का पहिया फिसल गया, और बाइक सवार ग्राम देवरमाल निवासी धर्मलाल कुर्रे उम्र लगभग 40 वर्ष सड़क पर गिर पड़ा। इससे पहले की वह उठ पाता, इस दौरान गुजर रही ट्रेलर के पिछले पहिये की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर क्रमांक CG 12 BL 7561 का चालक ट्रेलर छोड़ कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। मर्ग पंचनामा व पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौप दिया गया।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -