राइस मिल लगी भीषण आग, कई क्विंटल धान जलकर हुआ खाक…

Must Read

राजिम (आधार स्तम्भ) :   फिंगेश्वर के पास ग्राम बोरिद स्थित तिरुपति राइस मिल में भीषण आग लग गई है। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की वाहन मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। आग लगने के कारण कई क्विंटल धान जलकर राख हो गया। आग पर काबू पाने के लिए फायर कर्मियों ने कड़ी मेहनत शुरू कर दी है। अभी तक आग के फैलने और नुकसान का पूरा आंकड़ा सामने नहीं आया है। स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम लगातार स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं।

Latest News

नो एंट्री में घुसा ट्रक, स्कूटी सवार को कुचला,मौके पर ही मौत

कोरबा(आधार स्तंभ)  :  शहर के सबसे व्यस्ततम सीएसईबी चौक पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक की...

More Articles Like This

- Advertisement -