रज्जाक अली कोरबा से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, वोट देने लोगों से किया अपील

Must Read

रज्ज़ाक अली लड़ेंगे कोरबा विधानसभा से चुनाव

कोरबा(आधार स्तंभ) : रज्जाक अली कोरबा से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। रज्ज़ाक अली ने बताया की उनके वंशज विगत 800 सालों से कोरबा छत्तीसगढ में निवास करते हुए आये हैं। रज्जाक ने खुद को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी बताते हुए कहा है कि इनके वंशज राजा महाराजा व मुग़ल शासन ब्रिटिश शासन काल से लेकर देश की आजादी और बँटवारा सबके साक्षी रहे हैं। रज्ज़ाक अली ने कोरबा के कद्दावर नेता व मंत्री जय सिंह अग्रवाल पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे आम जनता को भूलभुलैया में बहलाकर केवल अपने हित को साधने व देखने में लगे हैं। रज्जाक अली ने राखड़ और रोड की दुर्दशा को देखते हुए इस बार के चुनाव में ताल ठोक दिया है।

रज्ज़ाक ने आम जानता से अपील किया है कि “आओ गरीब मेरे साथ चलो”। इस बार इस नक़ली अहंकारी राजा जयसिंह को सबक़ सिखाना है और उसके कुशासन को समाप्त करते हुए मूलनिवासी का शासन लाना है। रज्जाक का कहना है कि आम जनता इस बार 10 के मुर्गे व 1000 रू की जगह योग्य और मूल निवासी रज्जाक अली को वोट करेगी।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -