युवा कांग्रेस द्वारा राजधानी में मुख्यमंत्री आवास का घेराव, युंका महामंत्री मधुसूदन दास सहित अनेक कार्यकर्ता गिरफ्तार

Must Read

रायपुर/कोरबा(आधार स्तंभ) : छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में रोजगार, महंगाई, केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री आवास का घेराव कार्यक्रम रखा गया। हजारों की संख्या में युंकाइयो ने भाग लिया जिसमे युवा कांग्रेस जिला महामंत्री मधुसूदन दास के नेतृत्व में लगभग 40 कार्यकर्ताओ ने कोरबा से उपस्थिति दर्ज कराई। घेराव के दौरान पुलिस से जमकर झूमाझटकी भी हुई। इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ महामंत्री मधुसूदन दास सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया। कुछ समय बाद सभी को मुचलके पर छोड़ दिया गया।

इस प्रदर्शन में कोरबा से एनएसयूआई महामंत्री जुनैद मेमन,आरटीआई कांग्रेस अध्यक्ष कमल किशोर चंद्रा,बबलू मारवा,राजू पटेल,गौरव आनंद,अंकित, सुमित,राजेन्द्र, दिनेश कुमार, ऋषभ और अनेक युवा कांग्रेसी शामिल हुए।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -