युवती का जला हुआ शव मिला हसदेव डुबान के किनारे

Must Read

कोरबी चोटिया(आधार स्तंभ) :  जिले के पसान थाना अंतर्गत कोरबी चौकी से महज आधे किलोमीटर दूर चिरमिरी-कोरबी सड़क मार्ग से लगे हसदेव नदी डुबान पुल के पास आज कोरबी पुलिस ने एक युवती की जली हुई लाश बरामद की।

चौकी प्रभारी अफसर हुसैन खान ने घटना स्थल पहुंच कर शव का पंचनामा तैयार कर उसके माता-पिता कोटगार , निवासी रामनारायण गोड़ को मौके पर बुला कर शव शिनाख्ती कराई गई तो पता चला कि युवती का नाम मिथलेश कुमारी गोंड 27 वर्ष है। पिछले कई दिनों से उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं चल रही थी और वह रविवार शाम को एक यात्री बस से कोरबी बस स्टैंड में जाकर काफी समय रुकी थी।

पुलिस के अनुसार उक्त युवती मिथलेश कुमारी मंगलवार को अपने मौसा-मौसी ग्राम छिंदिया निवासी संतोष के घर गई थी।  चौकी प्रभारी खान ने यह भी बताया कि मिथलेश कुमारी मानसिक रोगी थी। शार्ट पीएम रिपोर्ट के अनुसार किसी प्रकार की घटना जैसे रेप, हत्या, मारपीट, की घटना घटित होने की पुष्टि नहीं हुई है।
घटना की जांच की जा रही है।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -