युवक का नाले में मिला शव,हत्या की आशंका….

Must Read

दुर्ग (आधार स्तंभ) : भिलाई में बुधवार देर रात एक युवक का नाले में शव मिला। शरीर पर चोट के निशान है। ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है। यह मामला जामुल थाना क्षेत्र के गोकुल नगर की है। दरअसल, पुलिस को नाले में लाश मिलने की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।

प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान देवेंद्र यादव (35) के रूप में हुई, जो कि भिलाई का ही रहने वाला था। इस मामले में एएसपी पद्मश्री तंवर ने कहना है कि मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

 

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सभी पहलुओं पर विचार करते हुए पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हत्या का मामला है या किसी दुर्घटना का।

Latest News

अनेक व्यापारी मानते नहीं,यातायात समस्या बढ़ती जा रही,दी गई चेतावनी

कोरबा(आधार स्तंभ) :  कोरबा शहर से लेकर पावर हाउस रोड पर आवागमन की समस्या लंबे समय से बनी हुई...

More Articles Like This

- Advertisement -