निगम के वार्ड 5 में ईदगाह के निकट खराब ट्रांसफार्मर से लोग थे परेशान,अब मिली राहत

Must Read

 

कोरबा(आधार स्तंभ) :  हर दिन बिजली गुल होने की समस्या औऱ बार-बार सुधार की मिन्नतों और सुधार के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज लोगों ने तुलसीनगर जोन कार्यालय का घेराव कर दिया। पार्षद ने भी चर्चा की और प्रदर्शन के बाद कुछ घण्टे के भीतर अंततः ईदगाह के निकट का पुराना और बार-बार खराब हो रहा ट्रांसफार्मर बदला गया। इससे चर्चा होती रही कि कई बार अधिकारी आंदोलन की भाषा ही समझते हैं।

नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 5 देवांगन पारा के इंदिरा नगर, फुलवारी मोहल्ला, ईदगाह के आसपास मोहल्ले में लगातार हो रही बिजली गुल होने की समस्या से परेशान नागरिकों ने आज तुलसी नगर बिजली जोन कार्यालय का घेराव कर दिया और नारेबाजी की। इस आंदोलन का नेतृत्व वार्ड के पार्षद टामेश अग्रवाल ने किया। वार्डवासियों की समस्याओं को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों से सीधे चर्चा की।

Latest News

पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर के पास स्थित SECL कॉलोनी के D-3 मकान को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना

कोरबा(आधार स्तभ) :  कोरबा जिले में चोरी की एक वारदात सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस...

More Articles Like This

- Advertisement -