मोबाइल टॉवर से केबल तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश ,तीन बालिग एवं तीन विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार

Must Read

बिलासपुर-सीपत(आधार स्तम्भ) :  मामले में सीपत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खम्हरिया के सोंठी रोड बाजार के पास कुछ लड़कों की गतिविधियां संदिग्ध है। वे दिन में रूम में रहते हैं और रात के समय एक आर्टिका कार से घूमने निकलते हैं। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी सीपत के द्वारा टीम तैयार कर आरोपियों को पकडने के निर्देश मिलने पर आरोपी शहबाज अली पिता महमूद अली उम्र 25 साल निवासी खम्हरिया थाना सीपत एवं उसके अन्य साथी को घेराबंदी कर पकड़ा गया और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।

शुरू में तो गुमराह करने की कोशिश किए परंतु ज्यादा देर तक झूठ नहीं बोल पाए। हिकमतमली से पूछताछ करने पर बताए कि वे चार-पांच माह पूर्व से शहबाज अली अपने साथी 1. जगदीश कुमार पटेल पिता दुजराम पटेल उम्र 24 साल निवासी ग्राम खम्हरिया थाना सीपत, 2. मोईनूद्दीन पिता समसुद्दीन उम्र 27 साल निवासी खम्हरिया थाना सीपत एवं तीन अपचारी बालकों के साथ मिलकर एक सफेद रंग की आर्टीका कार में घूम-घूम कर तखतपुर, काठाकोनी, चोरभट्ठी, गनियारी, जयराम नगर, मुंगेली जिलों में कई जगहों पर, कुंडा, कबीरधाम , अकलतरा, कोरबा आदि जगहो से मोबाईल टावर में लगे केबल कॉपर वायर और एल्युमिनियम तार को चोरी कर रहे हैं। आरोपियों की निशान देही पर उनसे चोरी का सामन, छीला हुआ कापर केबल वायर वजन 1 क्विंटल दो किलोग्राम कीमती 1,22,400 रूपये, काले रंग के प्लास्टिक कोडेड कापर वायर का बंडल वजन 54 किलोग्राम कीमती 1,08,000 रूपये, बारह बंडल एल्युमिनीयम का तार कीमती 60,000 रूपये जुमला कीमती 2,90,400 रूपये को और एक आर्टिका कार सफेद रंग की बरामद किया गया आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर एवं अपचारी बालकों को किशोर न्याय बोर्ड बिलासपुर भेजा गया।

Latest News

BJP नेता ने ठगे 50 हजार,नौकरी के नाम पर दिया अंजाम..!

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  कोयलांचल दीपका के एक भाजपा नेता दीपक जायसवाल पर नौकरी लगवाने व काम दिलाने के नाम...

More Articles Like This

- Advertisement -