सूरजपुर(आधार स्तंभ) : जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर रिझनाबहार में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 22 वर्षीय पुत्र रामभरोस पण्डो ने मोबाइल खरीदने के लिए पैसे नहीं देने पर अपने पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बता दें कि आरोपी रामभरोस ने अपने पिता से मोबाइल खरीदने के लिए पांच हजार रुपये की मांग की थी।
Must Read
पिता द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पिता ने गुस्से में रामभरोस को थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज होकर रामभरोस ने अपने पिता को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार कर उनकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी रामभरोस को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
More Articles Like This
- Advertisement -




