मुँहबोली बहन से दोस्त ने किया लव मैरिज, चाकू गोदकर कर दी हत्या

Must Read

मुँहबोली बहन से दोस्त ने किया लव मैरिज, चाकू गोदकर कर दी हत्या

रायपुर (आधार स्तंभ) : रायपुर में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। युवक की हत्या उसके ही एक पुराने दोस्त ने की है। इस हत्या की असल वजह आरोपी की मुंहबोली बहन के साथ दोस्त ने पहले अफेयर किया। फिर मौका देखकर उन्होंने छिपकर लव मैरिज कर ली। जिसके बाद से दोनों दोस्तों में दुश्मनी हो गई थी। फिलहाल तेलीबांधा पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक नीरज नंदा श्याम नगर तेलीबांधा में रहता था। वो समान खरीदने बेचने का धंधा करता था। वहीं पास में उसका दोस्त राजेन्द्र राजपूत भी रहता है। दोनों पुराने अच्छे दोस्त थे। इसी बीच नीरज को राजेंद्र राजपूत की मुंह बोली बहन से प्यार हो जाता है। दोनों ने अफेयर के बाद 2 महीने पहले ही शादी की थी। यह बात आरोपी राजेन्द्र को पंसद नही आई। तभी से दोनों के बीच कहासुनी हुई और फिर वो आपसी दुश्मनी में बदल गई।

आरोपी राजेन्द्र राजपूत

आरोपी राजेन्द्र राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दोनों को लगता था, एक दिन हत्या होगी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच आपसी दुश्मनी बहुत ज्यादा बढ़ चुकी थी। मृतक और आरोपी दोनों को ये लगता था कि सामने वाला हमें मौका मिलते ही जान से मार देगा। फिर हुआ भी कुछ ऐसा ही मंगलवार की रात साढ़े 11 बजे के करीब नीरज अपने घर के पास मौजूद था। तभी राजेंद्र चाकू लेकर वहां पहुंचा। उसने नीरज के पीठ और पेट पर चाकू से 3 वार कर दिए। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन में गिर पड़ा। जिससे शरीर से खून बहने से उसकी मौत हो गयी।

इस मामले को लेकर तेलीबांधा थाना प्रभारी फैजल होदाशाह ने बताया कि आरोपी कल रात हत्या करके फरार हो गया था। जिसे आज दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या की वजह आपसी दुश्मनी सामने आई हैं। अब इस मामलें में आगे की कार्यवाई की जा रही है।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -