दुख:द हादसा : कुसमुंडा खदान परिसर में एक ट्रेलर की चपेट में आने से मुंशी की मौके पर हुई_दर्दनाक मौत

Must Read

दुख:द हादसा : कुसमुंडा खदान परिसर में एक ट्रेलर की चपेट में आने से मुंशी की मौके पर हुई_दर्दनाक मौत

कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहा है कर्मचारियों के आकस्मिक मौत का कारण_सेफ्टी सुरक्षा का अभाव

कोरबा (आधार स्तंभ) : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड कुसमुंडा कोल परिसर में एक दुखद घटना घटित हुई है। जहां एक ट्रेलर ने संबंधित मुंशी को अपने चपेट में ले लिया, ट्रेलर के चक्के की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक कोल ट्रांसपोर्ट में कार्यरत मुंशी विनय नामक व्यक्ति, निवासी घुड़देवा अपना कार्य कर रहा था। तभी कल दोपहर लगभग 4:00 बजे कुसमुंडा खदान में परिसर में अचानक तेज बारिश होने लगा। बारिश होने के कारण आसपास में छत नहीं होने से विनय एक ट्रेलर के पीछे जा बैठा। ट्रेलर की चपेट में आने से विनय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक विनय के परिजनों को सूचना दी गई है। मृतक के शव को कुसमुंडा अस्पताल में मर्चुरी में रखा गया है।

बता दें कि कुसमुंडा खदान में लगातार प्रत्येक एक दो महीने के अंतराल में कर्मचारीयो की आकस्मिक मृत्यु होने की घटना आम हो गई है। खदान के भीतर सेफ्टी सुरक्षा के अभाव में कार्यरत कर्मचारियों का आकस्मिक दुर्घटना एवं मृत्यु होने का प्रमुख कारण है। कुसमुंडा एसईसीएल प्रबंधन का सुरक्षा मामले पर गंभीर होने के बजाय अक्सर लापरवाहियां देखने को मिलती रहती है।

Latest News

नवा रायपुर में केबल-लोहे की चोरी का खुलासा, 3-4 साल से सक्रिय दो शातिर चोर गिरफ्तार…

रायपुर,(आधार स्तंभ)  :  नवा रायपुर अटल नगर क्षेत्र में लंबे समय से हो रही केबल और लोहे के सामान...

More Articles Like This

- Advertisement -