मिस्र में चमके छत्तीसगढ़ के लोकनृत्य,कोरबा की आकांक्षा व अल्का ने भी लहराया परचम

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : कोरबा की बेटी आकांक्षा और अल्का ने मिस्र देश में आयोजित 12वें अंतराष्ट्रीय लोक कला उत्सव में भारत देश का नाम टीम के साथ रोशन किया।

छत्तीसगढ़ पी डी पंथी परिवार ने इजिप्ट मिस्र देश में हो रहे 12 वें अंतर्राष्ट्रीय कार्यकम महोत्सव (12-24 फरवरी) में बेहतरीन प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ व कोरबा का नाम रोशन किया है। महोत्सव में कुल 17 देश शामिल हुए।

भारत देश का प्रतिनिधित्व करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य की लोक नृत्य पंथी को प्रदर्शित कर राज्य की धरोहर , संस्कृति की रक्षा की , पंथी नृत्य में बाबा गुरु घासीदास के दिए उपदेश/सन्देश मनखे-मनखे एक समान को रेखांकित किया। यह संदेश सम्पूर्ण विश्व को एक होने तथा समानता की भावना का अहसास कराता है।

इस टीम ने छत्तीसगढ़ के अन्य लोक नृत्य ,कर्मा ,सुवा तथा बस्तर की संस्कृति को भी प्रदर्शित किया और अपनी लोक संस्कृति को Egypt मिश्र देश में पहचान दी ।

Latest News

नवरात्रि में अंधेरे में डूबी रही सिंचाई कॉलोनी, बरपाली सरपंच पर भेदभाव के आरोप

वार्ड क्रमांक 12 को छोड़कर बाकी वार्डों में रोशनी, आखिर सिंचाई कॉलोनी के लोगों का क्या दोष? बरपाली(आधार स्तंभ) :...

More Articles Like This

- Advertisement -