माेदी सरकार ने छत्तीसगढ़ काे दी एक और बड़ी साैगात, राज्य में खुलेंगे चार नये केन्द्रीय विद्यालय…

Must Read

रायपुर (आधार स्तंभ) : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में चार नये केन्द्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। नये स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय मुंगेली, सूरजपुर, बेमेतरा और जांजगीर-चांपा जिले के हसौद में प्रारंभ होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देर शाम बयान जारी कर कहा है कि छत्तीसगढ़ में नये केन्द्रीय विद्यालय के प्रारंभ होने से राज्य के विद्यार्थियों को उच्चस्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा है कि केन्द्रीय विद्यालय अभिनव शिक्षण पद्धति और नवीनतम अधोसंरचना को लेकर लोकप्रिय है। छत्तीसगढ़ में इन विद्यालयों के प्रारंभ होने से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार काे आर्थिक मामलों के मंत्रिमण्डल समिति द्वारा देशभर में 85 नए केन्द्रीय विद्यालय (केवी) खोलने की मंजूरी दी गई है।

Latest News

BMW कार की सनरूफ खोलकर डांस कर रही थी युवती, कार जब्त; बॉयफ्रेंड को पकड़ थाने ले गई पुलिस…

बिलासपुर(आधार स्तम्भ) :  एक कार सवार युवती ने खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी की। युवती चलती BMW कार की सनरूफ...

More Articles Like This

- Advertisement -