मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप चाकूबाजी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल…

Must Read

बिलासपुर(आधार स्तंभ)  : बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत चुचुहियापारा रेलवे अंडरब्रिज के पास देर रात दो पक्षों के बीच हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दोनों ओर से जमकर मारपीट और चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इस अचानक हुए खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद किसी मामूली बात को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन देखते ही देखते उसने हिंसक रूप ले लिया। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रही है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्य भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही, हालांकि पुलिस की मौजूदगी से हालात सामान्य हैं।

Latest News

इंसानों के भीतर छिपे “आस्तीन के साँप”,स्नेक बाइट से मौत की फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार कर सरकारी मुआवजा दिलाने का आरोप

बिलासपुर(आधार स्तंभ) :  जंगलों के साँपों से कम, इंसानों के भीतर छिपे “आस्तीन के साँप” ज्यादा खतरनाक साबित हो...

More Articles Like This

- Advertisement -